नई दिल्ली, फरवरी 11 -- PM Kisan 22nd Installment: पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे लाभार्थियो के लिए जरूरी खबर है। 22वीं किस्त के जारी करने को लेकर अभी सरकार की तरफ से कोई डेट तय नहीं हुआ है। यह 31 मार्च से पहले जारी हो सकती है। पीएम किसान की 22वीं किस्त से पहले वेबसाइट पर कुछ नई सुविधाएं दी गई हैं। जैसे, अगर कोई इन्फार्मेशन मिसिंग है तो उसे अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकते हैं। अगर अपात्र होने के बावजूद पीएम किसान की किस्त ले रहे हैं तो ऑन लाइन रिफंड करने की सुविधा भी वेबसाइट पर मौजूद है। अगर पीएम किसान की किस्त रुकने की वजह या किसी अन्य जानकारी को हासिल करना चाहते हैं तो Search your Point of Cunatact के जरिए आप अपने प्रदेश से लेकर जिले के नोडल अधिकारी का नंबर लेकर उनसे सहायता मांग सकते हैं। इसके अलावा...