नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्र गीत 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने पर सालभर चलने वाले स्मरणोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। यह कार्यक्रम आज सुबह लगभग 9:30 बजे शुरू होगा। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर लिखा, ''कल 7 नवंबर का दिन देशवासियों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। हम वंदेमातरम् गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मनाने जा रहे हैं। यह वो प्रेरक आह्वान है, जिसने देश की कई पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया है। इस विशेष अवसर पर सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली में एक समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। यहां एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया जाएगा। वंदेमातरम् का सामूहिक गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.