नई दिल्ली, मार्च 26 -- बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार अब चीन की यात्रा पर जा रहे हैं। खास बात है कि पहली राजकीय यात्रा के लिए चीन को चुनकर बांग्लादेश 'संदेश' दे रहा है। यह यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब ढाका ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रोफेसर यूनुस की मुलाकात के लिए समय मांगा है। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से इसपर जवाब नहीं दिया गया है। शुक्रवार को पहुंचने के बाद यूनुस चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। वहीं शनिवार को ढाका लौटेंगे। इस दौरान वह कई उच्च स्तरीय बैठकों में भी शामिल होंगे। खबर है कि इस दौरे पर कई समझौतों पर भी सहमति बन सकती है। साथ ही बांग्लादेश में रोहिंग्या आबादी का मुद्दा भी उठ सकता है। खास बात है कि चीन पहले भी म्यांमार और बांग्लादेश के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा चुके हैं।क्यों खास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.