दिल्ली, अप्रैल 29 -- पहलगाम हमले को लेकर कांग्रेस का प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधना कांग्रेस को भारी पड़ गया। एक्स हैंडल पर पीएम मोदी की फोटो से उनका सिर हटाकर गायब लिखना विवाद की श्रेणी में आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के बाद अब एक वकील ने दिल्ली पुलिस तक इसकी शिकायत कर दी है। विनीत जिंदल ने अपने एक्स हैंडल से बताया कि उन्होंने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर से इस बाबत आपत्ति जताते हुए आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। अधिवक्ता विनीत जिंदल ने अपने एक्स हैंडल से लिखा कि कांग्रेस की ओर से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की एक शर्मनाक और भड़काऊ छवि पोस्ट की गई,जो खतरनाक तरीके से उग्रवादी नारे "सर तन से जुदा" का महिमामंडन करती है,जो भारत के नेतृत्व के खिलाफ खुलेआम हिंसा के लिए उकसाती है!शिकायत में तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है,इन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.