नई दिल्ली, दिसम्बर 16 -- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मनरेगा स्कीम का नाम बदलने पर ऐतराज जताया है। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को दो चीजों से बहुत नफरत है। ये दो हैं- गांधी के विचार और गरीबों के अधिकार। सरकार की ओर से मंगलवार को ही लोकसभा में एक विधेयक पेश किया गया है। इसमें मनरेगा स्कीम का नाम बदलकर विकसित भारत-जी राम जी योजना करने का प्रस्ताव है। इससे पहले मनरेगा में महात्मा गांधी का नाम शामिल था। इसी को लेकर कांग्रेस हमलावर है। लोकसभा में पहले प्रियंका गांधी ने तीखा हमला बोला और अब राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत रूप है। यह करोड़ों ग्रामीणों की ज़िंदगी का सहारा है, जो कोविड काल में उनका आर्थिक सुरक्षा कवच भी साबित हुआ। मगर, प...