नई दिल्ली, जनवरी 1 -- दिल्ली के एक शख्स ने पीएम मोदी के नाम का गलत इस्तेमाल कर डीआरडीओ, इसरो और यहां तक कि अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन तक को ई-मेल भेज रखे थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीबीआई ने अपनी पड़ताल में पाया कि शख्स ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को भी ई-मेल लिखे थे। इन ई-मेल्स में उस व्यक्ति ने दावा किया था कि उसे सरकार को स्वदेशी सैन्य जेट इंजन बनाने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद प्राप्त है। CBI की FIR के अनुसार, इन ई-मेल्स में प्रधानमंत्री के नाम का गलत इस्तेमाल किया गया है। यह FIR दिल्ली के वसंत कुंज में रहने वाले निशीथ कोहली नाम के व्यक्ति की ओर से भेजे गए ई-मेल्स के एक साल से भी अधिक समय बाद दर्ज की गई है। PM...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.