नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठ पूजा में शामिल होने के लिए मंगलवार सुबह दिल्ली में वासुदेव घाट पर आएंगे। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को वासुदेव घाट पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों को सभी सुविधाओं का बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वहां सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त करने के निर्देश भी दिए। पीएम मोदी के छठ पूजा में शामिल होने को बिहार चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार सुबह भी दिल्ली के वासुदेव घाट, मयूर विहार घाट, अशोक नगर, कोंडली, त्रिलोकपुरी आदि घाटों का निरीक्षण किया। वहीं, जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने रविवार को बाहरी एवं पश्चिमी दिल्ली के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। वह निहाल विहार, जय विह...