नई दिल्ली, मई 10 -- भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी के दिल्ली प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने शनिवार रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो रीपोस्ट किया, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी पर जुबानी हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 1.16 मिनट के इस वीडियो में केजरीवाल बता रहे हैं कि देश के प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा होना कितना जरूरी होता है। यह वीडियो जिस कैप्शन के साथ शेयर हो रहा है उसमें लिखा है, 'केजरीवाल हमेशा सही होते हैं!!'। वीडियो में केजरीवाल कहते हैं, 'बहुत जरूरी है प्रधानमंत्री का पढ़ा-लिखा होना, अगर कम पढ़ा-लिखा प्रधानमंत्री होगा, कोई भी आकर उनको बेवकूफ बना देगा। पढ़े लिखे प्रधानमंत्री होंगे तो उनको अर्थशास्त्र की जानकारी होगी, विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.