गया जी, सितम्बर 19 -- Pitru Paksha Mela 2025: अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए बिहार के गया जी में आयोजित पितृपक्ष मेले में देश के साथ-साथ विदेशी भी आ रहे हैं। गुरुवार को भी 17 विदेशी पिंडदानियों के जत्थे ने गयाश्राद्ध किया। विष्णुपद में पिंडदान कर पितरों के मोक्ष की कामना की। विष्णुपद में पिंडदान और फल्गु में तर्पण के साथ अक्षयवट का भी विधान किया। सनातन धर्म में आस्था रखने वाले रूस और यूक्रेन से आए विदेशियों ने विष्णुचरण के दर्शन-पूजन भी किए। गयापाल पंडा मनोज लाल टैया के नेतृत्व में पूरे विधान के साथ गयाश्राद्ध कराया गया। 17 विदेशियों में 14 महिलाएं रहीं।पितृपक्ष में पितरों के लिए आए विष्णुनगरी विदेशी पिंडदानियों के जत्थे को साथ लेकर आचार्य अभिनय सिंह ने बताया कि विष्णुनगरी की महत्ता के बारे में जाकर ये लोग यहां आए हैं। रूस, यूक्रेन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.