प्रयागराज, अगस्त 3 -- यूपी का प्रयागराज की आधी आबादी बाढ़ की चपेट में है। शनिवार आधी रात से शुरू हुई तेज बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया है। एक तरफ गंगा किनारे मोहल्ले बाढ़ से परेशान हैं तो शहर के बाकी हिस्सों में बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी। रविवार शाम तक जारी बारिश के चलते साप्ताहिक अवकाश के दिन जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया और कई मोहल्लों को जलभराव से राहत नहीं मिली। टैगोर टाउन, अल्लापुर, लीडर रोड, काटजू रोड, रामबाग, बाई का बाग, राम भवन चौराहा, मुट्ठीगंज, कालिंदीपुरम, देवघाट, झलवा, सुलेमसराय, मीरापट्टी, जाफरी कॉलोनी, कीडगंज, साकेतनगर की सड़कें पानी में डूब गईं। इन्हीं क्षेत्र के घरों में घंटों पानी भरा रहा। बाई का बाग, मलाका, अल्लापुर, शिवनगर कॉलोनी, डड़िया, लिडिल रोड, जाफरी कॉलोनी, आनदपुरम के हजारों घरों में घुसा पानी घंटों बाद भी नहीं निकल पाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.