नई दिल्ली, मई 17 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) एवं संबद्ध कॉलेजों में दो साल पहले विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय योग्यता परीक्षा (यूजीसी नेट) उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पीएचडी में दाखिला ले सकेंगे। इससे पहले इसी साल के नेट पास अभ्यर्थियों के लिए दाखिले का विकल्प दिया गया था। पीएचडी में दाखिले के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई है। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस बार पीएचडी में दाखिला नेट स्कोर के आधार पर होगा, जिसमें 70 प्रतिशत वेटेज नेट स्कोर का होगा और 30 प्रतिशत इंटरव्यू का। इसी की मेरिट पर पीएचडी में विद्यार्थियों को दाखिला मिलेगा। जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को वेटेज में सर्वाधिक फायदा मिलेगा। नेट उत्तीर्ण उम्मीदवार तीन श्रेणियों के लिए योग्य होते हैं। जिन उम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.