संवाददाता, जनवरी 4 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। यह मकान किसी पीसीएस अधिकारी का बताया जा रहा है। मकान किराए पर दिया गया था। किराए पर मकान लेने वालों ने इसे देह व्यापार के लिए इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। मकान पर पुलिस के पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने वहां से चार युवतियों और तीन युवकों को पकड़ा है। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में लोग दंग रह गए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई थी। मामला,प्रयागराज के कीड़गंज क्षेत्र का है। इस मकान में देह व्यापार का धंधा कब से चल रहा था कोई नहीं बता पा रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस को कहीं से इसकी जानकारी मिली थी जिसके बाद ऐक्शन लिया गया। मकान मालकिन परिवार समेत बाहर रहती हैं। यह मकान उन्होंने किराए पर दे रखा है। रविवार की दोपहर किसी माध्यम से पुलिस को म...