नई दिल्ली, जनवरी 3 -- Wolf Moon 2026: सनातन धर्म में पौष महीने का विशेष महत्व होता है। इस महीने की पूर्णिमा तिथि को बेहद ही फलदायी माना जाता है। आज यानी 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा है और आज का फुल मून कई राशियों की जिंदगी में सौभाग्य बनकर आएगा। ये साल की पहली पूर्णिमा है और इसी वजह से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज के दिन कई राशियों की किस्मत का ताला खुलने वाला है। साथ ही इन लोगों को धन लाभ भी मिलने वाला है। बता दें कि पौष महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को फुल मून भी कहा जाता है। दरअसल ऐसी मान्यता है कि पुराने समय में पूर्णिमा के समय में जब खूब ठंड पड़ती थी तो भेड़ियों के झुंडों की आवाज दूर-दूर तक जाती थी। इसी वजह से इस पूर्णिमा को वुल्फ मून का नाम दिया गया। बता दें कि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है और इस...