नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Patparganj Chunav Parinam 2025 Live: नई दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। नई दिल्ली की पटपड़गंज सीट दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा छोड़े जाने के कारण चर्चा में है। इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने शिक्षक और सोशल मीडिया पर चर्चित चेहरा अवध ओझा को मैदान में उतारा है। इस सीट पर आप और भाजपा में कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अवध ओझा पटपड़गंज में भाजपा के रविंद्र नेगी से पीछे चल रहे हैं।Patparganj Chunav Parinam 2025 Live: 10:07 AM: पटपड़गंज में आप के अवध ओझा भाजपा के रविंद्र नेगी से 5596 वोट से पीछे चल रहे हैं। 9:40 AM: पटपड़गंज विधानसभा सीट पर आप प्रत्याशी अवध ओझा पीछे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नेगी आगे हैं। 8:47 AM: दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए पोस्टल बैलेट के बाद ...