नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Patepur Assembly Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में वैशाली जिले की पातेपुर विधानसभा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो रही है। भाजपा के लखेंद्र कुमार रौशन और राजद की प्रेमी चौधरी के बीच हार-जीत का सीधा मुकाबला है। 2020 के विधानसभा चुनाव में लखेंद्र कुमार रौशन ने राजद के शिवचंद्र राम को 25,839 वोटों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की थी। Patepur Assembly Seat Result 2025: पातेपुर विधानसभा सीट लंबे समय तक एक पार्टी की नहीं रही, यहां कई पार्टियों ने जीत दर्ज की है। यहां अनुसूचित जाति, मुस्लिम और अन्य समुदायों की संख्या महत्वपूर्ण है। कांग्रेस, राजद, जनता दल और भाजपा समेत अन्य दलों ने समय-समय पर इस सीट पर प्रभाव बनाया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहां 12,721 वोटों की बढ़त बनाई थी। 2025 के विधानसभा चुन...