नई दिल्ली, फरवरी 3 -- Pariksha Pe Charcha 2026: छात्र-छात्राओं के मन से परीक्षा का डर दूर करने और उन्हें सफलता के मंत्र सिखाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर 'परीक्षा पे चर्चा' (PPC) कार्यक्रम के साथ तैयार हैं। इस साल इस बेहद लोकप्रिय कार्यक्रम का 9वां संस्करण आयोजित किया जा रहा है, जिसकी तारीख का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 फरवरी, 2026 को सुबह 10 बजे देश भर के छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के साथ संवाद करेंगे।बदले हुए अंदाज में होगी इस बार की 'चर्चा' आमतौर पर यह कार्यक्रम दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाता रहा है, लेकिन पिछले साल से इसके प्रारूप में काफी बदलाव किया गया है। इस साल प्रधानमंत्री मोदी एक नई पहल के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों के छात्रों से जुड़ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने द...