नई दिल्ली, फरवरी 22 -- Palmistry : हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार,हथेली पर मौजूद रेखाएं व्यक्ति के रिलेशनशिप, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में कई खास संकेत देती हैं। हथेली पर मौजूद स्वास्थ्य रेखा व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में कई खास संकेत देती है। व्यक्ति के हथेली पर स्वास्थ्य रेखा छोटी उंगली के नीचले भाग से शुरू होकर अंगूठे तक फैली हो सकती है। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, स्वास्थ्य रेखा की शुरुआत कहीं भी हो सकती है, लेकिन इसका समापन हथेली पर बुध पर्वत पर होता है। अगर स्वास्थ्य रेखा शुक्र पर्वत, जीवन रेखा, चंद्र पर्वत, भाग्य रेखा या मंगल पर्वत से शुरू होती है और बुध पर्वत पर पहुंचती है, तो इसे स्वास्थ्य रेखा कहा जा सकता है। आइए जानते हैं कि व्यक्ति के हथेली पर मौजूद स्वास्थ्य रेखा क्या संकेत देती है?स्वास्थ्य रेखा क्या संकेत...