नई दिल्ली, मई 13 -- Letter A sign in Hand: हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की हथेली पर बनने वाले कुछ खास निशान या चिन्ह भाग्यशाली माने गए हैं। कहते हैं कि जिन लोगों की हथेली में ये निशान होते हैं उन्हें जीवन में अच्छे फलों की प्राप्ति होती है। इन्हीं में से एक निशान है A का निशान। कुछ लोगों के हाथ में A का निशान साफ व स्पष्ट रूप से नजर आता है। जानें हथेली पर बनने वाले A निशान के बारे में- 1. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में A का निशान होता है, वे सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताते हैं। ऐसे लोग मिलनसार और धर्म-कर्म में रुचि रखने वाले होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोग परिवार की जिम्मेदारियां अच्छे से निभाते हैं। यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: हथेली में इन 5 स्थान पर क्रॉस का निशान माना जाता है अशुभ 2. कहा जाता है कि जिन जातकों ...