नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- हॉलीवुड की मिस्ट्री हॉरर फिल्म अब इंडिया में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म ने इस साल अगस्त में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। वहीं अब ये फिल्म ओटीटी पर आने वाली है। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 7.5 रेटिंग मिली है और खास बात ये है कि इस फिल्म को उसी ने डायरेक्ट किया है जिसने हॉलीवुड की 'बारबेरियन' का डायरेक्शन किया था। आइए आपको इस फिल्म का नाम बताते हैं।फिल्म का नाम इस फिल्म का नाम 'वेपन्स' है। ये फिल्म कुछ समय के लिए अमेजन प्राइम वीडियो पर थी, लेकिन रेंट पर। अब ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर आ रही है। आप 8 जनवरी से ये फिल्म देख सकते हैं। जियोहॉटस्टार ने इस फिल्म का प्रोमो भी शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, "सुबह 2:17 बजे, सत्रह बच्चे अपने घरों से गायब हो गए और कभी वापस नहीं आए। वे कहां गए? 'वेपन्स', 8 जनवरी से जियोहॉस्टार ...