नई दिल्ली, फरवरी 22 -- अमेजन पर आपके लिए कमाल की डील्स लाइव हैं। ये डील वनप्लस के दो पॉप्युलर स्मार्टफोन- OnePlus 13 और OnePlus 15 पर दी जा रही हैं। डील में आप इन फोन को आप 12 हजार रुपये तक सस्ते में खरीद सकते हैं। इन फोन पर बंपर कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में ये फोन और सस्ते हो सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। वनप्लस के ये फोन 7300mAh की बैटरी और 120 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ धांसू कैमरा सेटअप और डिस्प्ले ऑफर करते हैं। इनका प्रोसेसर भी दमदार है। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन पर दी जा रही डील के बारे में।वनप्लस 13 वनप्लस का यह फोन अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 9 हजार रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च के वक्त फोन ...