नई दिल्ली, फरवरी 12 -- अगर आप भी OnePlus डिवाइस चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक रिपोर्ट के अनुसार, OxygenOS 16 अपडेट अब आखिरी एलिजिबल वनप्लस डिवाइस, OnePlus Pad Lite के लिए रोलआउट हो रहा है। यह पूरा रोलआउट नवंबर की शुरुआत में वनप्लस ओपन, वनप्लस 13 जैसे हाई-एंड डिवाइस के साथ शुरू हुआ था, और धीरे-धीरे मिड-रेंज और सस्ते नॉर्ड CE मॉडल तक बढ़ा। अब यह आखिरी कुछ डिवाइस तक पहुंच रहा है। देखें एजिलिबल डिवाइस की लिस्ट...अब इस डिवाइस को मिल रहा अपडेट जैसा कि वनप्लस ने ऑफिशियल कम्युनिटी पर एक पोस्ट में शेयर किया है, OnePlus Pad Lite के लिए OxygenOS 16 अपडेट को फर्मवेयर वर्जन OPD2481_16.0.3.500(EX01) और OPD2480_16.0.3.500(EX01) के साथ टैग किया गया है। यह अभी भारत में शुरुआती रोलआउट के तौर पर उपलब्ध है, लेकिन इसे जल्द ही बाकी इलाकों में भी ला...