नई दिल्ली, जुलाई 22 -- वनप्लस फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी मार्केट में अपने दो नए फोन- OnePlus 15 और OnePlus Ace 6 को लाने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दी है। टिपस्टर के अनुसार ये फोन इसी साल अक्टूबर में लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी के ये दोनों फोन पहले चीन में लॉन्च हो सकते हैं। वनप्लस 15 में कंपनी प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 दे सकती है। एस 6 के बारे में टिपस्टर ने कहा कि इस सीरीज में दो फोन- एस 6 और एस 6 प्रो आ सकते हैं। पहले आई लीक्स में कहा गया था कि ये फोन नवंबर या दिसंबर में लॉन्च हो सकते हैं, लेकिन डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार ये फोन अक्टूबर में लॉन्च हो सकते हैं। लीक में कहा गया है कि वनप्लस 15 और एस 6 को कंपनी एक साथ लॉन्च करेगी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वनप्लस एस 6 प्रो बाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.