नई दिल्ली, मई 11 -- वनप्लस मार्केट में अपने नए पैड को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस अपकमिंग पैड का नाम- OnePlus Pad 2 Pro है। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार यह पैड जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च डेट के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वनप्लस पैड 2 प्रो को लेकर एक नई लीक आई है, जिसमें इस नए पैड के करीब-करीब सारे फीचर और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे दी गई है। पैड 12,140mAh की बैटरी, 16जीबी तक की रैम और 13.2 इंच के डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स के साथ आ सकता है।इन फीचर के साथ आ सकता है वनप्लस पैड 2 प्रो लीक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस पैड में 3.4K रेजॉलूशन के साथ 13.2 इंच का डिस्प्ले दे सकती है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाला हो सकता है। पैड में ऑफर किए जाने वाले डिस्प...