नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Odisha Police SI admit card 2025: ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (OPRB) की ओर से ओपीआरबी एसआई एडमिट कार्ड 2025 को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार संयुक्त पुलिस सेवा परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे ओडिशा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट odishapolice.gov.in के जरिए से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में तीन पेपर होंगे। पेपर I और पेपर II परीक्षा का आयोजन 5 अक्टूबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक और पेपर II दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पेपर III 6 अक्टूबर, 2025 को एक ही सेशन में - सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्रदेश में 933 सब-इंस्पेक्टर पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।OPRB Odisha Police...