नई दिल्ली, जनवरी 21 -- शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है। कहा जा रहा है कि शाहिद कपूर की ये फिल्म मुंबई के कुख्यात गैंगस्टर हुसैन शेख उर्फ हुसैन उस्तरा । इस बात को लेकर हुसैन उस्तरा के परिवार ने आरोप लगाया है कि विशाल भारद्वाज ने उनसे फिल्म बनाने के लिए कोई परमीशन नहीं ली है। अब विशाल भारद्वाज ने इन आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि उन्हें परमीशन की जरूर नहीं थी।फिल्म ओ रोमियो को लेकर क्या है विवाद? आज यानी बुधवार को ओ रोमियो का ट्रेलर रिलीज हुआ। ट्रेलर में साफ किया गया कि ये फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। शाहिद कपूर फिल्म में कुख्यात गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म के लिए परमीशन को लेकर उठ रहे सवालों पर विशाल ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान बात की।विशाल भारद्वा...