नई दिल्ली, फरवरी 5 -- Numerology Number 3: न्यूमेरेलॉजी यानी अंक ज्योतिष में ज्योतिष शास्त्र की तरह ही भविष्य का संकेत मिल जाता है। ज्योतिष शास्त्र में जहां कुंडली और राशि के हिसाब से हर चीज की गणना होती है। वहीं अंक ज्योतिष में हमारे जन्म की तिथि के आधार पर ही सब कुछ होता है। जन्मतिथि का योग करने पर हमारा मूलांक निकलता है और इसी के जरिए भविष्यवाणी की जाती है। न्यूमेरेलॉजी के अंदर 1 से लेकर 9 मूलांक का वर्णन है। आज बात करेंगे उन लोगों की जिनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 की कैटेगरी में वो लोग आते हैं जिनका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 31 या फिर 30 तारीख को होता है। इस मूलांक का ग्रह स्वामी गुरु यानी बृहस्पति होता है। नीचे जानिए कि इस मूलांक के लोगों को किन चीजों को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए? साथ ही जानें कि किन 2 मंत्रों का जाप इन्हें रोजान...