नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- Numerology Number 4: न्यूमेरेलॉजी यानी अंकशास्त्र की दुनिया में मूलांक के जरिए लोगों की पर्सनैलिटी और स्वभाव का आसानी से पता चल जाता है। अंकशास्त्र में 1 से लेकर 9 मूलांक के बारे में बताया गया है। दरअसल लोगों के जन्म के आधार पर ही इन मूलांकों की गणना होती है। किसी भी व्यक्ति के जन्म की तिथि के योग को मूलांक कहा जाता है। अगर किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+1 यानी 2 होगा। वहीं अगर किसी का जन्म 23 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2+3 यानी 5 होगा। कुछ गुणों के जरिए भी अनुमान लगाया जा सकता है कि सामने वाला व्यक्ति किस मूलांक का हो सकता है। ठीक इसी तरह मूलांक के अनुसार ही लोगों के बारे में पता लगाया जा सकता है। दरअसल हर एक मूलांक का कोई ना कोई ग्रह स्वामी जरूर होता है, जिसका असर उस व्यक्ति पर सबसे ज्यादा ...