नूंह, दिसम्बर 23 -- फरीदाबाद से सटे नूंह जिले के होडल रोड पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। मरने वाले तीनों लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा थाना सदर नूंह क्षेत्र में नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान शाकिब (17), निजरवी (70) और यासनी (45) के रूप में हुई है। तीनों गांव अड़बर के निवासी बताए गए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी नूंह के शवग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.