नई दिल्ली, मार्च 9 -- केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हत्या में जान गंवाने वाले एनटीपीसी के अधिकारी कुमार गौरव के परिवार को आर्थिक मदद देने की बात कही है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मृतक के परिवार को कुल राशी 3 करोड़ 10 लाख रुपये मिली है। बच्चों को पढ़ाई और पत्नी को मासिक खर्च जैसी आर्थिक मदद दिलाने की बात कही गई है। हत्या का यह मामला झारखंड के हजारीबाग का है। यहां के कटकमदाग थाना क्षेत्र के फतहा में बदमाशों ने शनिवार सुबह एनटीपीसी के डीजीएम रैंक के अधिकारी कुमार गौरव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरव एनटीपीसी के केरेडारी स्थित कार्यालय में काम करते थे। एनटीपीसी कर्मचारी की हत्या पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त कीं और विभाग द्वारा दिए जाने वाली आर्थिक सहायता के बारे में बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.