नई दिल्ली, जुलाई 29 -- NSDL IPO: अगर आप आईपीओ में पैसे लगाने की तैयारी कर रहे हैं, तो नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) का आईपीओ बुधवार 30 जुलाई 2025 से दांव लगाने के लिए खुल रहा है। एनएसडीएल का आईपीओ (NSDL IPO) सब्सक्रिप्शन के लिए 1 अगस्त तक ओपन रहेगा। कंपनी का आईपीओ अभी दांव लगाने के लिए खुला भी नहीं है, लेकिन ग्रे मार्केट में इसके शेयर धमाल मचाए हुए हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 16 पर्सेंट से ज्यादा के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। एनएसडीएल (NSDL) के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 4011.60 करोड़ रुपये तक का है। 135 रुपये पहुंच गया है ग्रे मार्केट प्रीमियमएनएसडीएल के आईपीओ (NSDL IPO) का प्राइस बैंड 760 से 800 रुपये है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में अभी से 135 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। अगर 800 रुपये के अपर प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.