नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- School Holidays in November 2025: अक्टूबर में दिवाली और कई त्योहारों की लंबी छुट्टी के बाद, अब छात्रों को नवंबर महीने में छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार है। नवंबर का महीना भी अपने साथ कई महत्वपूर्ण उत्सव और छुट्टियां लेकर आया है, जिससे स्कूली छात्रों को पढ़ाई के बीच राहत और मस्ती का समय मिलेगा। नवंबर की ये छुट्टियां न केवल छात्रों को आराम करने का मौका देंगी बल्कि उन्हें भारत की संस्कृति और त्योहारों के बारे में जानने का अवसर भी देंगी।यहां नवंबर 2025 में आने वाली मुख्य छुट्टियों की एक लिस्ट दी गई है- 5 नवंबर 2025- गुरु नानक जयंती 8 नवंबर 2025 - दूसरा शनिवार (Second Saturday) 9 नवंबर 2025- साप्ताहिक अवकाश 14 नवंबर 2025- बाल दिवस (Children's Day) 16 नवंबर 2025 - साप्ताहिक अवकाश 23 नवंबर 2025- साप्ताहिक अवकाश 24 नवंबर 2...