नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Nokha Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में रोहतास जिले की नोखा सीट इस बार बेहद रोचक बन गई है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो होने वाली है और सभी की निगाहें पहले राउंड के रुझानों पर टिकी हैं। इस सीट से जेडीयू के नगेंद्र चंद्रवंशी, आरजेडी की अनीता देवी और जन सुराज पार्टी के डीएसपी नसरुल्लाह खान मैदान में हैं। नोखा सीट पर किसकी जीत होती है, इस पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। नोखा सीट पर मतगणना की पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें लाइव हिन्दुस्तान के साथ.09:34 AM - Nokha Assembly Seat Result LIVE 2025: नोखा में आरजेडी की अनीता देवी को बढ़त नोखा विधानसभा सीट से आरजेडी प्रत्याशी अनीता देवी शुरुआती रुझानों में आगे चल रही हैं। इस सीट पर जेडीयू के नगेंद्र चंद्रवंशी और जन सुराज पार्टी के डीएसपी नसरुल्...