पटना, नवम्बर 20 -- Nitish Cabinet Party Wise Ministers Full List: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की 8वीं सरकार के मुखिया के तौर पर सीएम पद की 10वीं बार शपथ ले ली है। नीतीश ने कैबिनेट में अपने साथ बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी-आर, एचएएम और आरएलएम के कुल 26 नेताओं को मंत्री बनाया है। नीतीश इससे पहले 7 बार एनडीए और 2 बार महागठबंधन सरकार के सीएम रहे हैं। एनडीए की पहले की 7 सरकारों में 1 बार जीतनराम मांझी मुख्यमंत्री रहे थे। बिहार चुनाव में एनडीए को 202 दलों के साथ दो तिहाई से ऊपर बहुमत मिला है। राजग के 202 विधायकों में भाजपा के 89, जदयू के 85, लोजपा-रामविलास के 19, हम के 5 और रालोमो के 4 एमएलए शामिल हैं। नीतीश ने कल ही संकेत दिया था कि आज के शपथ में सीमित संख्या में मंत्री बनाए जाएंगे और मकर संक्रांति के बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.