हिन्दुस्तान ब्यूरो, नवम्बर 20 -- Nitish Kumar Oath Ceremony: नीतीश कुमार आज सुबह साढ़े 11 बजे ऐतिहासिक गांधी मैदान में दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उन्होंने पहली बार वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। तब वे केवल सात दिनों तक ही मुख्यमंत्री रहे थे। वर्ष 2005 में उन्होंने दूसरी बार सीएम पद की शपथ ली। उस समय से नौ बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। बुधवार को सर्वसम्मति से उन्हें एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया। एनडीए की बैठक 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में हुई। इसमें केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेन्द्र कुशवाहा, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह भी शामिल थे। यह भी पढ़ें- नए MLA के लिए अलग पंडाल, 2 ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.