मुख्य संवाददाता, जनवरी 22 -- उत्तर प्रदेश में बीएड के आधार पर परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में चयनित सहायक अध्यापकों को राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की ओर से छह माह का अनिवार्य ब्रिज कोर्स ऑनलाइन कराया जाएगा। हालांकि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद एनआईओएस ने प्रशिक्षण की तैयारियां तेज कर दी हैं। सबसे पहले आवेदन करने वाले शिक्षकों का दो स्तर पर सत्यापन कराया जाएगा। पहले स्कूल के प्रधानाध्यापक और फिर नोडल अधिकारी के रूप में नामित बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सत्यापन करेंगे। उसके बाद प्रशिक्षण शुरू होगा। सूत्रों के अनुसार मार्च से प्रशिक्षण शुरू हो सकता है। शीर्ष अदालत ने 28 जून 2018 के बाद और 11 अगस्त 2023 से पहले प्राथमिक स्कूलों ...