प्रमुख संवाददाता, फरवरी 21 -- राष्ट्रीय मुक्त शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के नाम पर 150 से अधिक फर्जी वेबसाइट और यू ट्यूब चैनल चलाए जा रहे हैं। ये वेबसाइट और चैनल अभ्यर्थियों को भ्रामक जानकारी देने के साथ धोखाधड़ी भी कर रहे हैं। एनआईओएस ने अभ्यर्थियों को आगाह करते हुए फर्जी वेबसाइट व यू ट्यूब चैनलों की सूची जारी की है। व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने और पैसे नहीं देने की हिदायत अभ्यर्थियों को दी गई है। फर्जी वेबसाइट के होम पेज और अन्य सामग्री मूल वेबसाइट से कॉपी की गई है, जो पहली नजर में मूल ही नजर आता है। एनआईओएस के माध्यम से कई तरह के कोर्स चलाए जा रहे हैं। अभी छह महीने के ब्रिज कोर्स में शिक्षकों का नामांकन लिया जा रहा है। ऐसे में इन्हें भी विशेष तौर पर हिदायत दी गई है कि फर्जीवाड़े में ना फंसे और ना ही झांसे में आएं।एनआईओएस के बारे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.