नई दिल्ली, फरवरी 10 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) इस साल जनवरी के पहले दो हफ्ते में दिल्ली से 800 से अधिक लोगों के लापता होने की खबरों के बाद ऐक्शन में आ गया है। एनएचआरसी ने सोमवार को बताया कि उसने पुलिस आंकड़ों के हवाले से जनवरी के पहले 15 दिनों में राजधानी में '807 लोगों के लापता होने की मीडिया में आई खबरों का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। एनएचआरसी ने कहा कि यदि खबर में दी गई जानकारी सच है, तो इससे ''मानवाधिकारों के उल्लंघन के गंभीर मुद्दे'' उठते हैं। आयोग ने यहां जारी एक बयान में कहा, ''इसलिए, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है।...