वार्ता, मई 5 -- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कथित लव जिहाद का मामला राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम की ओर से जांच के बाद अब एनएचआरसी की टीम भी भोपाल आकर मामले की पड़ताल करेगी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया कि इस मामले में अगले दो-तीन दिन में जांच के लिए एक टीम भेजी जाएगी। यह टीम मामले के सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल करेगी। उन्होंने बताया कि मामले की कुछ पीड़िताओं ने आयोग से संपर्क किया था। उन्हें उनकी सुरक्षा का भय था। इसी को देखते हुए आयोग अपनी टीम वहां भेजने वाला है। आयोग ने फिलहाल राज्य सरकार को नोटिस जारी कर अब तक की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी मांगी है। इसी बीच राष्ट्रीय महिला आयोग का एक दल भी इन दिनों भोपाल में इस मामले की जांच कर रहा है। ये दल सोमवार को उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.