शिमला, जुलाई 1 -- शिमला के NHAI पीआईयू मैनेजर अचल जिंदल पर हुए हमले के बाद सियासत गरमा गई है। हिमाचल के पंचायती राज मंत्री और उनके सहयोगियों द्वारा कथित तौर पर किए गए हमले पर अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी नाराजगी जताई है। उन्होंने सीधे हिमाचल प्रदेश के मुखिया यानी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से इसपर तत्काल और न्यायपूर्ण कार्रवाई करने को कहा है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर पोस्ट किया कि अचल जिंदल,प्रबंधक,NHAI पीआईयू शिमला पर हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और उनके सहयोगियों द्वारा कथित तौर पर किया गया घिनौना हमला बेहद निंदनीय है और कानून के शासन का अपमान है। एक लोक सेवक पर अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए इस तरह का क्रूर हमला न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालता है,बल्कि संस्थागत अखंडता को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.