नई दिल्ली, फरवरी 1 -- NEET PG Round 3 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी (NEET PG) 2025 के तीसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया को एक बार फिर से सक्रिय कर दिया है। एमसीसी ने उन उम्मीदवारों के लिए नए सिरे से रजिस्ट्रेशन की विंडो ओपन कर दी है, जो पिछले राउंड में शामिल नहीं हो पाए थे या अब नई पात्रता शर्तों के कारण पात्र हो गए हैं।क्यों जारी हुआ रिवाइज्ड शेड्यूल? काउंसलिंग के बीच में ही नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) द्वारा कट-ऑफ पर्सेंटाइल को घटाकर 'जीरो' (आरक्षित वर्ग के लिए) करने के फैसले के बाद यह बदलाव जरूरी हो गया था। इस ऐतिहासिक फैसले से बड़ी संख्या में वे उम्मीदवार अब पात्र हो गए हैं, जो पहले रेस से बाहर थे। इसके अलावा, काउंसलिंग प्रक्रिया में 290 से अधिक नई पीजी सीटें भी जोड़ी गई हैं, जिसके कारण एमसीसी ने पूरे शेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.