नई दिल्ली, जनवरी 13 -- NEET PG 2025 Revised Cut-off: मेडिकल पोस्ट-ग्रेजुएशन (MD/MS/Diploma) में एडमिशन की आस लगाए बैठे हजारों डॉक्टरों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद नीट पीजी 2025 के कटऑफ में भारी कमी कर दी है। इस फैसले का मुख्य उद्देश्य देश भर के मेडिकल कॉलेजों में दूसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों को भरना है।संशोधित कटऑफ: किसे कितना मिला फायदा? संशोधित कटऑफ के बाद अब अधिक संख्या में अभ्यर्थी काउंसलिंग के तीसरे राउंड और 'स्ट्रे वैकेंसी' राउंड में भाग लेने के पात्र हो गए हैं। सामान्य श्रेणी (General/EWS): पहले 50वें पर्सेंटाइल पर रहने वाला कटऑफ अब 7 पर्सेंटाइल काफी कम कर दिया गया है। (103 कटऑफ स्कोर) जनरल PwBD: पहले 45वें पर्सेंटाइल पर रहने व...