नई दिल्ली, फरवरी 4 -- NEET PG 2025 Negative Cut-offs: चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में योग्यता और मानकों को लेकर छिड़ी बहस के बीच, उच्चतम न्यायालय ने एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (4 फरवरी 2026) को उस जनहित याचिका (PIL) पर केंद्र सरकार और नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) को नोटिस जारी किया, जिसमें NEET PG 2025 के लिए क्वालिफाइंग कट-ऑफ को घटाकर 'शून्य' और 'नेगेटिव' करने के फैसले को चुनौती दी गई है। न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर तत्काल सुनवाई करने का निर्णय लिया है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 फरवरी 2026 की तारीख तय की है।क्या है पूरा विवाद? विवाद की शुरुआत 13 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBEMS) द्वारा जारी एक नोटिस से हुई। इस में ...