नूंह। हिन्दुस्तान, फरवरी 13 -- एनसीआर में रहने वालों के लिए बड़ी राहत देने वाली की खबर है। हरियाणा के नूंह में पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड पर लोगों को जल्द टोल टैक्स से मुक्ति मिलने जा रही है। पुन्हाना-जुरहेड़ा रोड के टोल प्लाजा-42 को सोमवार 17 फरवरी की रात 12 बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद लोग बिना टोल टैक्स अदा किए यहां से आवाजाही कर सकेंगे, जिससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बुधवार को बयान जारी कर बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि यह टोल प्लाजा 18 महीने की अवधि के लिए मैसर्स ए.एस. मल्टीपर्पज सर्विसेज को आवंटित किया गया था, जिसकी अवधि 17 फरवरी 2025 की रात 12 बजे खत्म हो रही है। इसको बंद करने के लिए इंजीनियर-इन-चीफ, पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.