गाजियाबाद। हिन्दुस्तान, मई 31 -- गाजियाबाद के नंदग्राम के नूरनगर में रिहायशी प्लॉट खरीदने का जल्द मौका मिलेगा। जीडीए यहां करीब 8 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में प्लॉट समेत अन्य विकास कार्य करेगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। यहां सड़क निर्माण से लेकर सीवरेज और पानी की लाइन बिछाई जाएगी। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) अपनी योजनाओं में अधिग्रहण जमीन की तुलना में विकसित भूमि की जांच कर रहा। साथ ही, शेष बची जमीन की स्थिति देखी जा रही, ताकि उसका उपयोग किया जा सके। पिछले दिनों प्राधिकरण टीम को जांच के दौरान नंदग्राम योजना के नूरनगर गांव के खसरा संख्या 96 और 97 की जमीन रिक्त मिली। इस जमीन की फाइल संपत्ति और नियोजन अनुभाग को भेजी गई, जिससे इसका क्षेत्रफल पता चल सके। यह जमीन करीब 8 हजार वर्ग मीटर है, जिसका लेआउट तैयार किया गया है। अधिकारी बताते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.