गाजियाबाद। नतिन कौशिक, जून 1 -- एनसीआर में जल्द ही नौकरियों और रोजगार की बहार आने वाली है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मधुबन बापूधाम के इंडस्ट्रियल पॉकेट में 200 से अधिक नए उद्योग लगने का रास्ता साफ हो गया है। उद्यमियों को प्लॉट पहले ही मिल गए थे, लेकिन बिजली आपूर्ति नहीं होने से उद्योग नहीं लगा पा रहे थे। अब जीडीए इस पॉकेट में 11 केवी का औद्योगिक विद्युत फीडर लगा रहा है। इसके बाद कोई दिक्कत नहीं रहेगी। मधुबन बापूधाम योजना में 1,14,476 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में इंडस्ट्रियल पॉकेट विकसित हैं। इस औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न आकार के 200 से अधिक प्लॉट हैं। जीडीए अधिकारी बताते हैं कि इस पॉकेट में 11 केवी का औद्योगिक विद्युत फीडर लगाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उम्मीद है कि यह एक महीने में तैयार हो जाएगा। फिर इसे विद्युत निगम को हैंडओवर कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.