फरीदाबाद। हिन्दुस्तान, मार्च 9 -- एनसीआर क्षेत्र में आने वाले हरियाणा के फरीदाबाद शहर में आज लोगों को लंबी बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड रविवार को सेक्टर-31 स्थित 66केवी बिजलीघर में वीसीबी पैनल को बदलेगा। इससे 12 इलाकों में 16 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के मुताबिक, पैनल बदलने के कार्य के चलते फरीदाबाद के सेक्टर-29, डीएलएफ औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर-28, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, सेक्टर-31, सेक्टर-27ए, एचएसआईडीसी, मवई, मवई पुलिस लाइन और शाही एक्सपोर्ट फैक्ट्री में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। वीसीबी पैनल बदलने का कार्य रविवार सुबह 8:00 बजे से शुरू होकर रात 12:00 बजे तक चलेगा। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण इन सभी इलाकों में पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित होने की आशंका है।मैच के दौरान निर्बाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.