बारामती, फरवरी 4 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक शरद पवार बुधवार को बारामती पहुँचे, जहां उन्होंने अपने दिवंगत भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब एनसीपी के दोनों गुटों के संभावित पुनर्मिलन को लेकर अटकलें तेज हैं। शरद पवार ने बारामती में सहयोग सोसायटी स्थित सुनेत्रा पवार के आवास पर जाकर अजित पवार को पुष्पांजलि दी। इस दौरान पवार परिवार के कई सदस्य भी वहां मौजूद थे, जिनमें अजित पवार के दोनों बेटे पार्थ और जय पवार और भतीजे विधायक रोहित पवार भी शामिल हैं। पीटीआई के अनुसार, शरद पवार मंगलवार देर रात ही बारामती पहुँच गए थे। इसके बाद उन्होंने शहर में आयोजित शोक सभा में भी हिस्सा लिया। हालांकि, इस बात की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई कि उनकी सुनेत्रा पवार से अलग से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.