मुंबई, जनवरी 31 -- महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया है। वह आज शाम महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेंगी। वह राज्य की पहली महिला उप-मुख्यमंत्री बनेंगी। सुनेत्रा विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए शनिवार दोपहर विधानभवन पहुंची थीं। बारामती जाते समय बुधवार सुबह अजित पवार और अन्य चार लोगों का विमान हादसे में निधन हो गया था। पवार राज्य के डिप्टी सीएम थे और एनसीपी में टूट के बाद वह एनसीपी प्रमुख बन गए थे। सुनेत्रा पवार ने पिछला लोकसभा चुनाव बारामती से लड़ा था, लेकिन सुप्रिया सुले से हार का सामना करना पड़ा। सुनेत्रा फिलहाल राज्यसभा सदस्य हैं और भविष्य में वह अजित पवार की खाली हुई सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं। इससे पहले, महाराष्ट्र के मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.