नई दिल्ली, फरवरी 12 -- NCL Assistant Foreman Recruitment 2026: कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न पीएसयू नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने असिस्टेंट फोरमैन (ट्रेनी) ग्रेड-सी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 270 रिक्तियों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclcil.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, क्योंकि चयनित उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के सिंगरौली और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में स्थित एनसीएल की कोयला खदानों और प्रतिष्ठानों में नियुक्त किया जाएगा।पदों का विवरण कुल 270 पदों को विभिन्न इंजीनियरिंग ब्रांच में विभाजित किया गया है: असिस्टेंट फोरमैन (इलेक्ट्रिकल)...