नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Navratri Navami Puja: शारदीय नवरात्रि: आज 1 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी है। नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा को समर्पित है। इस दिन विधिवत मां सिद्धिदात्री की पूजा, कंजक (कन्या पूजा) व हवन अनुष्ठान किए जाते हैं। नवरात्रि की पूजा हवन और कन्या भोज के बाद ही पूरी मानी जाती है। वहीं, आज पूरे दिन सुकर्मा योग, पूर्वाषाढा नक्षत्र सुबह 08:06 बजे तक, जिसके बाद उत्तराषाढा नक्षत्र रहेगा। शुभ योगों के निर्माण से दिन का महत्व काफी बढ़ गया है। आइए जानते हैं नवमी पर हवन, कंजक का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, आरती व सबकुछ-नवरात्रि नवमी पर सुबह 04:37 बजे से ब्रह्म मुहूर्त पंचांग के अनुसार, 1 अक्टूबर को नवमी तिथि शाम 07:01 मिनट तक रहेगी। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:37 से 05:26 ए एम तक, रवि योग सुबह 8:06 से प...